[ad_1]

कुल्लू, 09 फरवरी (हि.स.)। मणिकर्ण घाटी में वन विभाग की टीम ने वन काटूओं के विरुद्ध शिकंजा कसते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
लकड़ी तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया जब वन विभाग की टीम कसोल में नाका पर मौजूद थी। उसी समय सामने से एक जीप एचपी 66 ए – 2750 आई जिसे जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान जीप में 17 स्लीपर देवदार पाए गए। पुलिस ने लकड़ी से संबधित दस्तावेज दिखाने के लिए कहा लेकिन जीप में सवार व्यक्तियों के पास लकड़ी से संबधित कोई दस्तावेज नहीं था।
रेंज ऑफिसर कसोल जोगराज ने बताया कि लकड़ी तस्करी का मामला कुल्लू थाना में दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगमी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल
/उज्जवल