[ad_1]

नाहन, 28 फ़रवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबले में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है । जिसके बाद जिला मुख्यालय नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी जलाकर शहर में रैली निकाल कर जश्न मनाया। नाहन के गुनुघाट पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर आतिशबाजी चलाई ओर फिर शहर में रैली निकाली ।
जिला भाजपा के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि हिमाचल की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ है । कांग्रेस सरकार बहुमत में होने के बावजूद भी भाजपा ने राज्यसभा सीट पर जीत दर्ज की है । जिसके लिए केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश भाजपा हाई कमान बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आज तक के इतिहास की सबसे निकम्मी सूक्खु सरकार से भी जल्द ही प्रदेश की जनता को निजात मिलेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील