[ad_1]

कानपुर, 09 मार्च (हि.स.)। सेन पश्चिम थाना की पुलिस ने शनिवार को पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित पति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया। अवैध संबंध के चलते पति ने पत्नी की हत्या की थी।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीन्द्र कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जनपद के चकर भाटा थाना क्षेत्र के मगरू छला गांव निवासी दिलीप यादव पुत्र धन्नू यादव है। आरोपित अपनी पत्नी राजकुमारी की सात मार्च की रात डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। आठ मार्च को मृतका के मायके वालों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। तभी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी थी।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी से और अवैध संबंध था। इसी वजह उसने डंडे से प्रहार करके राजकुमारी को मौत के घाट उतार दिया। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/दीपक/मोहित