Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बरपेटा (असम), 15 फरवरी (हि.स.)। बरपेटा जिला के सर्थेबारी में एक ड्रग्स तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से भारी मात्रा में ड्रग्स भी जब्त किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि प्रतिबंधित ड्रग्स के खिलाफ पुलिस द्वारा बीती रात को अभियान चलाया गया था।
पुलिस कार्रवाई के दौरान सर्थेबारी थाना अंतर्गत क्षुद्र बामुनबाड़ी गांव में मादक पदार्थ जब्त किया गया। पुलिस ने तस्कर के पास से 8.5 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर जब्त किया गया है। तस्कर के पास से 88 खाली कंटेनर भी जब्त किए गए।
इस मामले में नशा तस्कर रंजीत अली को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि रंजीत अली पर पहले भी दो बार ड्रग्स की तस्करी का आरोप लग चुका है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद