[ad_1]

रायगढ़,29जनवरी (हि.स.)।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर थाना खरसिया और चौकी खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम अंजोरीपाली नहरपार मेन रोड किनारे जुआ की सूचना पर रेड कार्यवाही कर 5 जुआरियों को पकड़ा गया है ।
पुलिस को रविवार को सूचना मिली थी कि नहरपार मेन रोड पर आसपास गांव के लोग इकट्ठे होकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते हैं, आज शाम भी कुछ लोगों को जुआ खेलते देखा गया है । एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर थाना खरसिया और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम बनाकर जुआ रेड कार्यवाही किया गया । जहां पुलिस ने गंगाधर राठौर, राजेश्वर उर्फ राजेश राठौर, कन्हैया राठौर, सुरेश टंडन, अच्छे दास महंत को जुआ खेलते पकड़ा। जिनके पास से 26 हजार रुपये नगद और दो ताश की गड्डी और प्लास्टिक बोरी (बिछौना) जप्त कर आरोपितों पर चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्यवाही की गई ।
जुआ रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक सौरभ द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक पृथ्वीराज मोहंती, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्री, आरक्षक विशोप सिंह, प्रदीप तिवारी, साविल चन्द्रा, मुकेश यादव, सिदार सिंह शामिल थे ।
हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान