Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


















झांसी, 07 जनवरी(हि.स.)। नवाबाद थाना क्षेत्र के पिछोर में चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी पीड़ित गृह स्वामी को आज तब हो सकी, जब अध्यापक अपने घर पहुंचा। तत्काल पीड़ित अधयापक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। वहीं इस घटना से स्थानीय लोगों में चोरों की दहशत बनी हुई है।
पीड़ित अध्यापक संतोष नामदेव 03 जनवरी को काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए बनारस परिवार के साथ गया हुआ था। आज जब वह वापिस आया तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उसके होश उड़ गए। घर की छानबीन करने के बाद उसे पता चला कि चोरों ने सूना मकान पाकर लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया था। पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि करीब 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व कुछ नगदी चोरी की गई है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
इस मामले में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित अध्यापक की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित कर लिए हैं। खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/राजेश
[ad_2]
Source link