[ad_1]

होली को लेकर जांच चौकी पर अधिक सख्ती
नवादा, 3 मार्च(हि. स.)। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित बिहार-झारखण्ड के सीमावर्ती समेकित जांच चौकी पर उत्पाद एसआई पिन्टू कुमार ने रविवार एक टेंपो से 87 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया।होली त्यौहार को लेकर बिहार के शराब धंधेबाज प्रतिदिन शराब की खेंप को बिहार पहुंचाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते रहते हैं।किन्तु उत्पाद विभाग शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।बीते दो दिनों से लगातार उत्पाद विभाग टेंपो में बने तहखानों से शराब बरामद कर रही है।
उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि बिहार मद्दनिषेध को सफल बनाने को लेकर समेकित जांच चौकी पर उत्पाद एसआई पिन्टू कुमार के नेतृत्व में झारखण्ड की ओर से आनेवाली प्रत्येक छोटी एवं बड़ी वाहनों की सघन जांच की जाती है।साथ ही कहा कि जांच के क्रम में टेंपो से कुल 87 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया।बरामद शराब में रॉयल स्टैग के 750 एमएल के 45 बोतल एवं इम्पेरियल ब्लू के 375 एमएल के 42 बोतल है।
मौके से एक शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार शराब धंधेबाज अकबरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 के नाला पर नामक मोहल्ला निवासी स्व प्रदीप प्रसाद के बेटे दीपक कुमार गुप्ता है।
उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि टेंपो में बरामद शराब एवं गिरफ्तार शराब धंधेबाज के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।जिसे रविवार को अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।इस मौके पर उत्पाद एएसआई पंचम लाल धीरज,उत्पाद के दर्जनों सिपाही मौके पर उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा