[ad_1]

बलरामपुर,18फरवरी (हि.स.)। पुलिस भर्ती में परीक्षा दे रहे तीन साल्वर सहित पांच लोगों को पुलिस ने रविवार को रगिरफ्तार किया है। सभी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक चल रही पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों से रूपया लेकर उनकी जगह परीक्षा देने का कार्य करने वालों का एक गिरोह होने का तथ्य प्रकाश में आया है।
उक्त गिरोह का सरगना सुरेन्द्र सिंह निवासी थरवाही लौकाही जनपद मधुबनी बिहार को होना तथा उसके सहयोग में सिकन्दर, अरविन्द निवासी बिहार वा करजहाँ बरहज जनपद देवरिया तथा कुछ अन्य सदस्य को सम्मिलित होने की जानकारी मिली। उक्त सभी को 17 फरवरी को आयोजित लिखित परीक्षा के द्वितीय पाली में परीक्षा केन्द्र सुन्दरदास रामलाल बालिका विद्यालय में परीक्षार्थी हेमन्त कुमार के स्थान पर सुरेन्द्र सिंह निवासी तुलसीयाही, लौकही, जनपद मधुबनी राज्य बिहार एवं परीक्षा केन्द्र शक्ति मेमोरियल संस्थान दुल्हापुर में परीक्षर्थी अनिल कुमार के स्थान पर राम लखन निवासी थरवाही लौकाही जनपद मधुबनी बिहार, परीक्षा केन्द्र पायनियर पब्लिक स्कूल में परीक्षार्थी अरविन्द के स्थान पर सिकन्दर निवासी थरवही थाना लौकही जनपद मधुबनी बिहार द्वारा परीक्षा दिया जा रहा था। जिन्हें कोतवाली देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत करते हुए न्यायालय भेजा है। पकड़े गये लोगो के पास से चार आधार कार्ड, दो प्रवेश पत्र, दो प्रश्न पुस्तिका, पांच मोबाईल फोन, 940- रुपये नगद बरामद किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रभाकर/राजेश