[ad_1]
श्रीनगर, 13 मार्च (हि.स.)। कश्मीर घाटी के बारामूला जिले में पुलिस ने बुधवार को 12 घंटे के भीतर चोरी के एक मामले को सुलझा लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली।
पुलिस को शीरी निवासी अब्दुल अजीज भट उर्फ भट ट्रेडर्स से एक लिखित शिकायत मिली जिसमें कहा गया कि उनके सेल्समैन गंटामुल्ला बाला निवासी जुबैर अहमद मीर ने दुकान से 6 लाख रुपये का हार्डवेयर, सेनेटरी सामान और अन्य सामान चुरा लिया है। तदनुसार पुलिस स्टेशन शीरी में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला एफआईआर संख्या 11/2024 दर्ज किया गया और एक जांच शुरू की गई और मामले को देखने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की एक जांच टीम का गठन किया गया।
जांच और विश्लेषण के दौरान सीसीटीवी फुटेज से एक सेल्समैन और उसके अन्य दो सहयोगियों की संलिप्तता का पता चला जो अपराध को अंजाम देने में शामिल थे।
दोनों सहयोगियों की पहचान बिमार बोनियार के निवासी वली मोहम्मद भट और बुडमुल्ला शीरी के जुबैर अहमद लोन के रूप में की गई जिन्हें तदनुसार गिरफ्तार कर लिया गया और उनके कब्जे से 5 लाख रुपए की चोरी की संपत्ति भी बरामद की गई। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है तथा और भी बरामदगी की उम्मीद है।
हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान