[ad_1]

गुवाहाटी, 17 मार्च (हि.स.)। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 01666/01665 (रानी कमलापति- अगरतला- रानी कमलापति) की सेवाओं को प्रत्येक दिशाओं से 26 ट्रिपों के लिए जारी रखने का निर्णय लिया गया है। त्योहारी मौसम के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए प्रत्येक दिशाओं से एक ट्रिप के लिए (आनंद विहार- जोगबनी- आनंद विहार) के बीच एक जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
पूसीरे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने रविवार को बताया कि प्रति गुरुवार को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 01665 (रानी कमलापति- अगरतला) स्पेशल की सेवा को 27 जून तक बढ़ाया गया है। वापसी में प्रति रविवार को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 01666 (अगरतला-रानी कमलापति) स्पेशल की सेवा को 30 जून तक बढ़ाया गया है। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन वाया आमबासा, धर्मनगर, न्यूहाफलंग, गुवाहाटी, रंगिया, किशनगंज, बरौनी जं., दानापुर, मिर्ज़ापुर, कटनी, इटारसी जंक्शन होकर चलेगी।
होली स्पेशल ट्रेन संख्या 04010 (आनंद विहार- जोगबनी) 26 मार्च को आनंद विहार से 23.45 बजे रवाना होकर गुरुवार को जोगबनी 05.20 बजे पहुंचेगी। अपनी वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 04009 (जोगबनी- आनंद विहार) 28 मार्च को जोगबनी से 09 बजे रवाना होकर अगले दिन आनंद विहार 16.05 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए एसी 3 टियर, शयनयान श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के कोच की व्यवस्था होगी।
हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/पवन