[ad_1]

– हिरनीखेड़ा गांव के पास से चंबल नहर में हुई घटना
श्योपुर, 10 मार्च (हि.स.)। चंबल नहर में हाथ धोने के लिए उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार की देहात थाना क्षेत्र के हिरनीखेड़ा गांव के पास की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने युवक को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने मामले में किसी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते हुए अंत:परीक्षण कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा लिखवाकर शव घरावालों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, श्योपुर के सब्जी मंडी निवासी 28 वर्षीय राहुल पुत्र लक्ष्मीनारायण गौतम रविवार को हिरनीखेडा गांव के आसपास चंबल नहर में हाथ धोने के लिए उतरा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह चंबल नहर में डूब गया। युवक को तैरना नहीं आने की वजह से वह बहता हुआ चला गया और डूब गया। जब इस बारे में वहां मौजूद लोगों को पता चला तो उन्होंने बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन परिजन ने अंत:परीक्षण कराने से इंकार कर दिया, जिस वजह से शव का अंत:परीक्षण नहीं कराया गया। पुलिस ने बिना अंत:परीक्षण के ही शव परिजनों को सौंप दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद/मुकेश