Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 22 जनवरी (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि पांच सौ वर्ष की गुलामी का अंत होने के साथ ही आज से रामराज्य की शुरुआत हुई है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में सब कुछ संभव है।
मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा सोमवार को अयोध्या के रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का गुवाहाटी के आमबारी में सीधा प्रसारण देखने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पांच सौ वर्ष की गुलामी से छुटकारा मिला है। देश के लोगों ने देखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में सब कुछ संभव है। देश की जनता को एक नई सुबह देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में राम भक्ति का माहौल है और अब यही माहौल बना रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत फिर से विश्व गुरू बनेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/सुनील