[ad_1]






गुवाहाटी, 28 फरवरी (हि.स.)। गुवाहाटी के फाटासील आमबारी इलाके से पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान आज सुबह 8.30 बजे क्राइम ब्रांच की टीम ने ड्रग्स की तस्करी मामले में सुब्रत सरकार (23,दिसपुर) को ड्रग्स समेत गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर के पास से पुलिस ने प्लास्टिक के छोटी-छोटी 30 सीसी हेरोइन बरामद किया है। जिसकी वजन लगभग 4.20 ग्राम आंका गया है। वहीं पुलिस ने तस्कर के पास से एक पल्सर बाइक (एएस-01एफजे-8026) भी जब्त किया है।
पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिक की दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद