[ad_1]

दरंग (असम), 11 मार्च (हि.स.)। मंगलदै थाने के पास स्थित हर-गौरी आश्रम (मंदिर) में हुई चोरी ने पुलिस की निष्क्रियता को एकबार फिर उजागर कर दिया है। पुलिस ने आज बताया कि मंदिर के सीसीटीवी कैमरे तोड़कर चोर आश्रम में रखे गए कई वेशकीमती सामान उठाकर ले गए।
सीसीटीवी कैमरे का एक हिस्सा आश्रम के तालाब में चोरों ने फेंक दिया था। चोर मंदिर के अंदर से सोने, चांदी के आभूषण, माइकसेट, इनवर्टर और पैसे तथा अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद