Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 13 फरवरी (हि.स.)। असम सरकार के नागरिक सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार दोपहर बाद गुवाहाटी पहुंच गए। स्थानीय लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने उनका स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति धनखड़ हवाई अड्डे से सीधे गुवाहाटी के पांजाबाड़ी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गये। इस समारोह में असम सरकार की ओर से भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को ‘असम वैभव’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा चार अन्य को ‘असम सौरव’ पुरस्कार और 17 प्रमुख हस्तियों को ‘असम गौरव’ पुरस्कार दिए जाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनील