[ad_1]

-ट्रेन की चपेट में आने गन्नौर में युवक की मौत
सोनीपत, 9 मार्च (हि.स.)। सोनीपत के कुंडली की राजस्थान कॉलोनी में शनिवार को दोपहर के बाद एक व्यक्ति का कीचड़ में पड़ा शव मिला है। एक व्यक्ति की ओर से हत्या का केस दर्ज करवाया गया है। आरोप है कि हत्या करके शव को कीचड़ में फेंका गया है। वहीं गन्नौर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से शनिवार को मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार कुंडली की राजस्थान कालोनी में व्यक्ति का निर्वस्त्र शव मिला है मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कुंडली थाना पुलिस शव को कब्जे में लिया लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। व्यक्ति का शव पूरी तरह निर्वस्त्र मिला है। शव कीचड़ में पड़ा था। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ के आलम नगर निवासी सिद्धार्थ ने हत्या का केस दर्ज कराया है।
दूसरी ओर रेलवे स्टेशन गन्नौर के पास रेलवे लाइन पार करते हुए एक युवक शनिवार दोपहर को ट्रेन की चपेट आ गया जिससे उसकी मौत हो गई है। जीआरपी चौकी गन्नौर के जांच अधिकारी एएसआई भगत राम ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक पहचान गांधी नगर निवासी अशोक शर्मा (29) कु रुप में हुई है। शव का पोस्टमर्टम करवाकर स्वजनों को सौप दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेंद्र/संजीव