[ad_1]

आगरमालवा, 26 मार्च (हि.स.)। उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-552जी पर आगरमालवा जिले में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सोयतकलां पुलिस थानान्तर्गत ग्राम करकड़िया जोड के समीप एक निजी यात्री बस जो इन्दौर से दिल्ली जा रही थी को बस चालक ने अंनियत्रित गति से चलाते हुए ओव्हरटेक करते समय सामने की और अपने घर जा रहे बाइक सवार युवक विष्णु पुत्र दयाराम गुर्जर उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम जीवपुरा को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने सोयतकलां पुलिस थाने पर दी इसके बाद पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची व मृतक के शव को लेकर सोयतकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर गई जहां डॉक्टरों द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुर्पूद किया गया। सोयतकलां पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/रीतेश शर्मा