[ad_1]


पूर्णिया, 19 फरवरी (हि. स.)। पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के सिसवा मोड़ के पास अपराधियों ने सोमवार सुबह बंगाल के व्यापारियों से 7 लाख रुपए की लूट कर ली।ये सभी बकरी व्यापारी थे। अपराधियों ने व्यापारियों पर तीन गोलियां बरसाई। इनमें से दो गोली एक व्यापारी को लगी। पहली गोली सीने के बगल में जबकि दूसरी गोली पेट में जा लगी। व्यापारी की हालत काफी नाजुक है। घायल व्यापारी अन्य छह व्यापारियों के साथ पिकअप वैन पर बंगाल के मालदा से पूर्णिया के बनमनखी मवेशी हाट जा रहे थे।
गोली से घायल हुए जख्मी व्यापारी का नाम फोरिस सेख के बेटे मो सैफुल उम्र 45 वर्ष पिता फोरिस शेख बताई जा रही है । इस मामले में बनमनखी थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। सीसीटीवी से पता किया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले लोग कौन थे। अपराधियों को पुलिस द्वारा जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदुस्थान समाचार/नंदकिशोर /चंदा