[ad_1]

शिमला, 17 जनवरी (हि.स.)। राजधानी शिमला में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की सख्ती जारी है। इस क्रम में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्त में लिया है। दोनों आरोपी पर्यटक हैं, जो पंजाब के रहने वाले हैं और शिमला घूमने आए थे।
वे छोटा शिमला के एक निजी होटल में ठहरे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी नशे की तस्करी में संलिप्त हैं। पुलिस ने होटल में दबिश देकर दोनों आरोपियों के कब्जे से 23.04 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान फिरोजपुर निवासी कुणाल शर्मा और आनन्दपुर साहिब निवासी देवेंद्र कुमार है। चोंकाने वाली बात यह है कि देवेंद्र कुमार पंजाब पुलिस का जवान है।
शिमला के एएसपी सुनील नेगी ने बुधवार को बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध छोटा शिमला थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल