Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कार में म्यूजिक बजाने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस मामले की जांच में जुटी
सुखपुरा चौक स्थित होटल मंे हुआ झगड़ा, घायलों को कराया पीजीआई में भर्ती
रोहतक, 14 फ़रवरी (हि.स.)। सुखपुरा चौक स्थित एक होटल में पार्टी कर रहे युवकों को कुछ अन्य युवकों के साथ झगड़ा हो गया। जिस पर दो युवकों को गोली मार दी और आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने गोली मारने के बाद एक युवक को कार के नीचे कुचलने का भी प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बेटा होने की खुशी में युवक होटल में पार्टी करने गए हुए थे। पुलिस ने घायलों के ब्यान दर्ज कर लिया है, साथ ही पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार गांव मदीना निवासी अजय दांगी ने पुलिस को बताया कि गांव खिड़वाली निवासी अजय के साथ उसकी दोस्ती है और वह अजय के साथ मिलकर राजीव नगर निवासी शिवकुमार की गैराज में कार ठीक करवाने जाते थे। जिसके कारण शिवकुमार से भी उनकी दोस्ती हो गई। कुछ दिन पहले शिवकुमार के भाई को लड़का हुआ था और उसने पार्टी के लिए अजय हुड्डा, संदीप, दीपक, संजू, राहुल को पार्टी के लिए बुला रखा था और वह शिवकुमार के गैराज में पार्टी कर रहे थे। रात करीब एक बजे पार्टी खत्म करने के बाद जब वह गैराज के पास होटल के बाहर आए तो उन्होंने अपनी गाड़ी में म्यूजिक बजा रखा था। इसी दौरान होटल से दो युवक शराब के नशे में आए, जिनके साथ होटल का मालिक भी था, गाड़ी का म्यूजिक बजाने को लेकर उनकी आपस में कहासुनी व हाथापाई हो गई।
शोर सुनकर पुलिस राइडर वहां आ गया। उसने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत करा दिया। इसके बाद वे अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर चल पड़े, लेकिन संजू व अजय हुड्डा साथ नहीं आए, इसलिए दोनों को लेने के लिए आना पड़ा। इसी दौरान दो गाडियों में सवार युवकों ने शिवकुमार व अजय हुड्डा को गोली मार दी और जाते वक्त युवकाें ने अजय हुड्डा पर गाड़ी भी चढ़ा दी और मौके से फरार हो गए। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में जांच पड़ताल की। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उन्होंने गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव