Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप जब्त
पूर्वी चंपारण,09 फरवरी(हि.स.)। भारत नेपाल सीमा पर विशेष अभियान के दौरान 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रक्सौल ने महिन्द्रा पिकअप पर लदी दौ सौ किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते सहायक कमांडेट मदन मोहन भट्ट ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) रक्सौल के रास्ते गांजा लाया जाना है,जिसके बाद आईसीपी नेपाल की ओर गेट नंबर 04 पर जांच शुरू किया गया। इस दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप रजिस्ट्रेशन संख्या ना-04-चा-8072 की जांच की गयी, जिसके बॉडी के अंदर रखे गांजा को बरामद किया गया।
तलाशी दल के सहायक उपनिरीक्षक शमशेर सिंह एवं मुख्य आरक्षी चन्द्र भूषण कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच के क्रम में पाया गया कि पिकअप गाड़ी की फ्लोर बॉडी 02 भागो में बंटी है, जिसमे लगभग 06-07 इंच के खाली स्थान में भूरे रंग के टेप में लपेटे हुए 20 आयताकार पैकेट में रखे गये गांजा पकड़ा गया। इसके साथ ही एक तस्कर को पकड़ा गया, जिसकी पहचान नेपाल के परसा जिला मोहम्मद जाहिगिर देवान के रूप में की गयी है। पकड़े गये गांजा व तस्कर को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एन.सी.वी), पटना (बिहार) से आई टीम को सौंपा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश
/चंदा