[ad_1]

डेहरी-ऑन-सोन,1 फरवरी (हि.स.)। रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया ओवरब्रिज पर गुरुवार को दिन-दहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने 4.30 लाख रुपया लूट लिया। मिली जानकारी के अनुसार पहले से घात लगाए झपटा मार गिरोह के सदस्यों ने चलती बाइक से रुपया भरा थैला लेकर भाग निकले।
सासाराम सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। नगर थानाध्यक्ष को घटना स्थल पर पहुंच कर जांच करने का निर्देश दिया गया है। लूट के शिकार हुए व्यवसायी ने नगर थाना को अपना आवेदन दे दिया है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/उपेंद्र मिश्र/चंदा