Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

होजाई (असम), 04 फरवरी (हि.स.)। होजाई जिलांतर्गत लंका के पीपलपुखुरी स्थित शिव मंदिर में चोरी की घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि बीती रात मंदिर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसकर पीतल के दो लाख रुपये से अधिक के कई सामान चुराकर फरार हो गये।
चोर मणिकूट से भगवान गोपाल की पीतल की 4 किलो और 800 ग्राम की मूर्ति भी ले गए। इसी बीच सुबह ताला टूटा देख चोरी की वारदात सामने आई। मंदिर प्रबंधन की ओर से फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद