Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 06 मार्च (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत वीरवार को पुलिस थाना इंदौरा के मीलवा में एक महिला को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। नूरपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ इस कार्यवाही के तहत आरोपित वीरो देवी पत्नी कंस राज निवासी टमोटा तहसील इन्दौरा जिला कांगड़ा के कब्जे से 10.09 ग्राम हीरोईन/चिट्टा बरामद किया है।
एसपी पुलिस जिला नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि उपरोक्त आरोपित को गिरफतार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है तथा नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफतार आरोपित वीरो देवी पत्नी कंस राज एक शातिर व अभ्यस्थ अपराधी है जिस पर और भी कई मामले दर्ज हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील