Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जलपाईगुड़ी, 12 मार्च (हि.स.)। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने गुप्त सूचना पर मंगलवार को अभियान चलाकर 155 लीटर कच्ची शराब के साथ एक बाइक जब्त की है। जिले के मेटेली ब्लॉक के बारोदिघी चाय बागान से यह बरामद किया गया है।
नागराकाटा उत्पाद विभाग के प्रभारी मनीष ठाकुर ने कहा कि आज दोपहर को गुप्त सूचना के आधार पर मालबाजार से बारादिघी चाय बागान अभियान चलाया गया। इस दौरान उनकी टीम ने एक बाइक का पीछा किया तो बाइक चालक बाइक छोड़कर भाग गया। तलाशी के दौरान बाइक से ट्यूब में छिपाकर रखी गई 120 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं, इसके बाद बारादिघी चाय बागान की श्रमिक लाइन से 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की जहरीली शराब के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन /गंगा