Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]





गौतमबुद्ध नगर, 22 फरवरी (हि.स.)। नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से दोनों लुटेरे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेंट्रल जोन के एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि बुधवार की देर रात में पुलिस टीम एफएनजी गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। जिन्हें रुकने का इशारा किया तो वे तेजी से भागने लगे। दोनों एफएनजी सर्विस रोड की तरफ पहुंच गए और पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों में जिला बड़ौत के गांव लुहारी निवासी केतन और गाजियाबाद लोनी निवासी शुभम हैं। उनके पास से दो तमंचे, दो कारतूस, बाइक, लूट के 10 मोबाइल और 27 हजार रुपये बरामद हुए हैं। एडीसीपी ने बताया कि बदमाश केतन पर 21 और शुभम के खिलाफ लूट और चोरी आदि के लगभग नौ मुकदमे दर्ज हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/फरमान/मोहित