[ad_1]

जोधपुर, 23 फरवरी (हि.स.)। शहर के आंगणवा स्थित मानसिक विमंदित गृह से बुधवार की रात को दो मूकबधिर बालिकाएं छत के रास्ते दीवार फांद निकल गई। पुलिस को सूचना मिलने पर सघन सर्च चलया गया, मगर बालिकाओं का पता नहीं चल पाया। केयर टेकर ने इस बारे मेें मंडोर थाने में रिपोर्ट है। फिलहाल बच्चियों का पता नहीं लग पाया है।
थानाधिकारी हरिसिंह ने बताया कि बुधवार की रात साढ़े आठ बजे के आसपास मानसिक विमंदित गृह आंगणवा से दो बालिकाएं छत के रास्ते दीवार फांद कर निकल गई। एक बालिका 17 साल की है दूसरी 12-13 साल की होगी। इस बारे में बुधवार की रात को पुलिस को सूचना मिलने पर नाकाबंदी और आस पास तलाश करवाई गई, मगर बालिकाओं का पता नहीं चल पाया। केयर टेकर प्रकाश कुमार की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। दोनों बालिकाएं मूकबधिर है। फिलहाल इनका पता लगाने का प्रयास जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप