[ad_1]

सिलीगुड़ी, 17 फरवरी (हि.स.)। एनजेपी थाने की पुलिस ने सिलीगुड़ी के कावाखाली इलाके से शुक्रवार देर रात अभियान चलाकर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के एमडी आलम और एमडी रफीकुल है। दोनों सिलीगुड़ी के निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एनजेपी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कावाखाली के विश्व बांग्ला शिल्पी हाट इलाके में अभियान चलाकर दो लोगों को पकड़ा। दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार मूल्य दो लाख रुपये आंकी गई है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एनजेपी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा