[ad_1]

जयपुर, 6 मार्च (हि.स.)। जयपुर पुलिस की ओर से शहर में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत दौतलपुरा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान डोडा पोस्ट से भरा ट्रक पकड़ कर चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि दौलतपुरा थाना पुलिस को एक ट्रक में मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिली थी। जिस पर दौलतपुरा गांव में पुलिस ने एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक को रुकवा कर तलाशी ली गई तो उसमें डोडा-पोस्ट भरा मिला। ट्रक में 3 क्विंटल 58 किलो 750 ग्राम डोडा पोस्ट भरा था। आरोपियों ने ट्रक में अलग से केबिन बनवा कर उसमें मादक पदार्थ भर रखे थे। चालक ने पहले ट्रक में सब्जी भरा होना बताया था, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने डोडा पोस्ट होने की जानकारी दी। इस मामले में ट्रक चालक सोनीपत हरियाणा निवासी संदीप उर्फ टोपी और खलासी कुलवंत उर्फ जसवंत निवासी होशियारपुर पंजाब को गिरफ्तार किया गया। आरोपी इसे कोटा से रोहतक लेकर जा रहे थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर