[ad_1]

फिरोजाबाद, 07 फरवरी (हि.स.)। लोकसभा चुनाव-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने बुधवार को जनपद के विभिन्न थानों के 21 शातिर अपराधियों पर कठोर कार्यवाही करते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोली है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की अपराधियों पर जीरों टॉलरेन्स की निति के अन्तर्गत अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है।एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर विगत वर्षों में गौकशी, आतंक, साम्प्रदायिक आन्दोलनकारी, पीएफआई, माफिया, लुटेरे, हत्या, हत्या के प्रयास, चैन स्नैचर, चोर, नकबजन, अवैध शराब, खनन आदि श्रेणी के कुल 21 अपराधियों जिनमें थाना लाइनपार-03, थाना सिरसागंज-03, थाना टूण्डला-03 थाना खैरगढ-02, थाना दक्षिण-02, थाना उत्तर-02, , थाना रामगढ-02, थाना नसीरपुर-02, थाना बसई -01, थाना जसराना-01 से की हिस्ट्रीशीट खोलकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं पुराने हिस्ट्रीशीटरों को चेक कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
एएसपी ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाकर चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। किसी भी अपराधी को कतई बख्शा नहीं जायेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/राजेश