[ad_1]

नाहन, 7 जनवरी (हि. स.)। जिले के शिलाई-पंदयाठ सड़क मार्ग पर एक आल्टो कार रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है।
बताया गया कि शिलाई-जांवला पीडब्ल्यूडी मार्ग पर अछोटी के समीप जांवला की तीखी कैंची पर रविवार को सुबह 6 बजे एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस कार में चालक कपिल 25 वर्ष निवासी गांव भटनोल, छुम्मा 65 वर्ष निवासी भटनोल, शांति देवी 25 वर्ष निवासी घासन, जग्गो देवी 45 वर्ष निवासी भटनोल, इंद्रा देवी 39 वर्ष निवासी गांव टिम्बी सवार थे। हादसे में छुम्मा उम्र 65 वर्ष निवासी गांव भटनोल व जग्गो देवी उम्र 45 वर्ष निवासी गांव भटनोल की मौके पर ही मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायरसेंटर रैफर किया गया है।
इस संबंध में एसएचओ शिलाई प्रीतम सिंह ने बताया कि अछोटी के समीप एक कार के खाई में गिरने की सूचना मिली है। कार में चालक और पांच महिलाएं सवार थीं। इनमें दो महिलाओं की मौके पर मौत हुई है। चालक व एक महिला की हालत गंभीर है, जिन्हें शिलाई से हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया है। एक महिला अभी शिलाई अस्पताल में भर्ती है। ऑफिस कानूनगो नैन सिंह पटवारी हलका रेखा देवी ने बताया कि मृतक के परिजनों को फौरी राहत देने के लिए 25 – 25 हजार रुपये दिए गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/जितेंद्र/सुनील/सुनील
[ad_2]
Source link