Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

फिरोजाबाद, 25 मार्च (हि.स.)। थाना लाइनपार क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
थाना लाइनपार क्षेत्र के आजाद नगर निवासी पिंकी राठौर की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को फांसी लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी ससुरालिजनों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इधर इस घटना की जानकारी होते ही मृतका के पिनाहट निवासी मायका पक्ष के लोग भी आ गए।
मायका पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की खातिर पिंकी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप पिंकी के ससुरालीजनों पर लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। मायका पक्ष के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है।
इस संबन्ध में थाना प्रभारी लाइनपार ने बताया कि मृतका के मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर प्राप्त हो गई है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/राजेश