[ad_1]

चूरू, 18 फ़रवरी (हि.स.)। चूरू जिले के सादुलपुर बस स्टैंड पर रविवार को एक ऐसी चोरी हो गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने ददरेवा गांव से रोडवेज बस को बरामद कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद रोडवेज महकमे में हड़कंप मच गया। यह चोरी सीसीटीवी में भी कैद हुई हैं।
दरअसल, सादुलपुर बस स्टैंड पर चूरू आगार की रोडवेज बस खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर ने उड़ा लिया। मामला सामने आने पर रोडवेज महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बस चालक विनोद कुमार का कहना है कि वह बस को लेकर बस स्टैंड पर पहुंचा था। जहां रात्रि विश्राम के चलते वह बस को सादुलपुर बस स्टैंड पर खड़ी कर सोने चला गया। इसके बाद अलसुबह वह नहाने गया। वापस आने पर बस मौके से गायब मिली। इसके बाद चालक ने थाने में फोन पर पुलिस को सूचना दी। चालक ने बताया कि उसका रूट सादुलपुर से चूरू है। बस चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद बस ददरेवा गांव में खड़ी मिली। बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी फुटेज में भी एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहा है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ईश्वर