Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पूर्वी चंपारण,10 फरवरी(हि.स.)। जिले के चकिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। वही इस कारोबार में शामिल तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।इसकी जानकारी देते हुए चकिया डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना और एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव बड़ा बैसाहा में छापामारी कर मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। इस अवैध कार्य में संलिप्त तीन शराब तस्कर की गिरफ्तारी समेत मादक पदार्थ एवं विभिन्न ब्रांड की शराब से भरी बोतलें तथा पैकिंग मशीन आदि बरामद किया गया है।
गिरफ्तार तीन तस्करों में पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मझार निवासी सत्यम कुमार, चकिया थाना क्षेत्र के बड़ा बैशाहा निवासी सत्येंद्र कुमार एवं सुरेश सहनी शामिल है। छापेमारी के दौरान मिनी शराब फैक्ट्री से एक किलो चरस, गैलन में रखा कच्चा स्प्रिट, प्राइस स्टीकर ,ढक्कन, पेकिंग मशीन, इंपीरियल ब्लू शराब का रेपर, एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल, तीन सेट मोबाइल आदि बरामद किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा