[ad_1]


पूर्वी चंपारण,15 जनवरी(हि.स.)। जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कोइरगंवा चंवर में पुलिस व एसटीएफ टीम ने संग्रामपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी कर देशी शराब बनाने वाले सात भठ्ठी को ध्वस्त किया।
थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि इस दौरान देशी शराब बनाने वाले लगभग दो हजार लीटर घोल को नष्ट किया गया। साथ ही सैकड़ो ड्राम व प्लास्टिक के अन्य सामग्री को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से देशी शराब बनाने वाले कारोबारियों व बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी टीम में संग्रामपुर थाना पुलिस टीम व एसटीएफ के दर्जनों जवान मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद/गोविन्द
[ad_2]