Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

उधमपुर, 2 मार्च (हि.स.)। उधमपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर एक टैंकर के अनियंत्रित होकर पहाड़ी के साथ टकरा जाने से चालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार चिनैनी से उधमपुर की ओर रहा एक टैंकर जैसे ही मोड़ के पास पहुंचा कि भारी वर्षा के चलते चालक द्वारा टैंकर पर नियत्रंण खो देने से टैंकर पहाड़ी से जोरदार तरीके से टकराया जिससे उसका आगे का हिस्सा पलट गया। वहीं इस दुर्घटना में टैंकर चालक जिसकी पहचान मनदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी बडगाम के रूप में क गई है की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा उन्होंने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु जीएमसी उधमपुर के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान