Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़,20 जनवरी(हि.स.)। सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढ़ाकनी रोड़ पर बिल के भुगतान को लेकर हुए विवाद में गांव के चार युवकों ने रास्ता रोककर विद्युतकर्मी के साथ मारपीट की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने शनिवार को चार आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पाड़ल्यामाता निवासी पंकज (33)पुत्र रामगोपाल पाटीदार ने बताया कि बिल के भुगतान को लेकर हुए विवाद पर बीती शाम ग्राम ढ़ांकनी निवासी राजाराम पुत्र भैरुसिंह गुर्जर, उसके बेटे घनश्याम, पवन पुत्र रामदास और दुर्गाप्रसाद पुत्र करणसिंह ने रास्ता रोककर मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 353,186, 341, 294, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक