[ad_1]

बेतिया, 09 फरवरी (हि.स)। जिला में स्थित मानपुर जंगल क्षेत्र में जंगली सूअर मार कर उसके मांस का बंटवारा कर रहे तीन लोगों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मंगुराहा वन रेंज के रेंजर सुनील कुमार पाठक ने आज बताया कि बीते गुरुवार की रात सूचना मिली कि मानपुर जंगल क्षेत्र में जंगली सूअर का शिकार कर तीन लोग उसके मांस का बंटवारा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एक टीम बनाकर सूचनार्थ जगह पर छापेमारी की गयी ।
छापेमारी के दौरान जंगली सूअर का मांस बरामद किया गया। साथ ही मानपुर थाना क्षेत्र के मानपुर पुरैनिया निवासी इंद्रजीत कुमार, देवानंद बिन और उमेश बिन को गिरफ्तार कर लिया गया।
रेंजर ने बताया कि इस संबंध में वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पकड़े गये तीनों लोगों को जेल भेज दिया गया है। वन क्षेत्र में लगातार वन विभाग के कर्मी गश्त कर रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक़ /चंदा