Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हमीरपुर 04 फरवरी (हि.स.)। घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने दो माह बाद घर से रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय भेजा गया, जहां से उसको जेल के लिए रवाना कर दिया गया।
पारा रैपुरा निवासी राजू प्रजापति ने गांव में ही एक घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। किसी को भी न बताने के लिए पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का बयान दर्ज कराया था। तब से आरोपी गांव से फरार चल रहा था। एक सूचना पर सुमेरपुर क्राइम इंस्पेक्टर आरके यादव ने रविवार को आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/दीपक/बृजनंदन