[ad_1]

पूर्वी चंपारण,03 फरवरी(हि.स.)। जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के पजिअरवा पंचायत में घरेलू विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मार घायल कर दिया।
गोली शेख अबुलैश नामक न्यक्ति के सीने पर लगी है,जिसका इलाज मोतिहारी कराया जा रहा है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि शनिवार के पूर्वाहन पंजिअरवा में एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना मिली। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। घायल को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया।
घटना को लेकर घायल शेख अबुलैश के पुत्र ने बताया कि शेख मुख्तार,शेख ओहाब,शेख हाकिब,शेख शाहिल,शेख राहुल ने मेरे मां के बारे में अनर्गल बातें लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिसको लेकर थाना में आवेदन दिया गया था। शनिवार को पूर्वाहन इनलोगो को जानकारी हुई कि मेरे पिताजी दुकान जा रहे हैं उसी क्रम में पंजीआरवा मदरसा के समीप इनलोगो ने चार रांउड फायरिंग की। जिसमे गोली मेरे पिताजी के सीने पर लगी है।जिसके बाद हमलोग उनको लेकर एम्बूलैंस से सुगौली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने मोतिहारी रेफर कर दिया।हालांकि स्थानीय ग्रामीण इस घटना को दो कठ्ठा जमीन को लेकर विवाद से जुड़ा बता रहे है।
फिलहाल सहायक पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के नेतृत्व में मामले की छानबीन की जा रही है।जबकि सारे आरोपी घर छोड़.फरार है।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश