Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
गुवाहाटी, 15 मार्च (हि.स.)। राजधानी गुवाहाटी के क्रिश्चियन बस्ती इलाके में एक युवती का शव बरामद होने को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि क्रिश्चियन बस्ती इलाके में किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती का शव सूचना मिलने के बाद बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।
इस मामले में मृतक युवती तृषा काकती के प्रेमी विष्णुदेव कोच को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार /श्रीप्रकाश/अरविंद