Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़,29 जनवरी (हि.स.)। कुरावर थाना क्षेत्र में तलेन रोड़ पर लावारिस हालत में 26 वर्षीय युवक का शव मिला, युवक की मौत किन हालातों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम किया है।
पुलिस के अनुसार बीती रात तलेन रोड़ किनारे आकाश (26)पुत्र गंगाराम गुर्जर निवासी पचोर का लावारिस हालत में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवक की मौत किन हालातों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा। पुलिस ने बालाप्रसाद पुत्र भंवरलाल चंद्रवंशी निवासी कुरावर की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक