Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भागलपुर, 25 फरवरी (हि.स.)। जिला के टॉप-10 की सूची में शामिल 50 हजार रुपया का इनामी कुख्यात अपराधी कुंदन साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त आशय की जानकारी रविवार को सिटी एसपी श्रीराज ने दी।
सिटी एसपी ने बताया कि उक्त अपराधी के गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई। एसआईटी द्वारा कुंदन साह को अररिया के सिमराहा ओपी से गिरफ्तार किया गया। कुंदन साह पेसर रामप्रीत साह उर्फ दशरथ साह, साकिन मिर्जानहाट वारसलीगंज, थाना-मोजाहिदपुर भागलपुर का रहने वाला है।
कुंदन साह का अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थाने में लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। छापेमारी दल में शिवानंद सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव, अतुलेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष कहलगांव, सशस्त्र बल कहलगांव थाना तथा सी०आई०ए०टी० बल शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा