Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
राजगढ़, 28 मार्च (हि.स.)। लीमाचैहान थाना क्षेत्र के ग्राम कलाली में रहने वाली विवाहिता ने पति, जेठ-जेठानी पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम कलाली निवासी महिला ने बताया कि पति डालचंद पुत्र देवीलाल वर्मा, जेठ अनोखीलाल और जेठानी करिश्मा दहेज की मांग को लेकर मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे है, विरोध करने पर आए दिन मारपीट करते है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक