Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]




अररिया, 10जनवरी(हि.स.)। पलासी थाना क्षेत्र के मेहरू चौक वार्ड संख्या 9 निवासी दो दिनों से लापता ऑटो चालक साह हदीश बेहोशी की हालत में बीते देर रात अररिया में वर्मा सेल वन इंडिया मॉल के समीप मिला।स्थानीय लोगों ने बेहोशी की हालत में देख उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। खबर मिलते ही परिजन बुधवार को अस्पताल पहुंचे।अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी ओडी स्लिप भेजकर संबंधित थाना को दे दी है।
घटना को लेकर बेहोशी की हालत में मिले ऑटो चालक की बहन सबरी खातून ने बताया कि उनका भाई पलासी से अररिया के बीच ऑटो चलाने का काम करता है।सोमवार की सुबह ऑटो लेकर घर से निकला था।जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।हमने काफी खोजबीन की,लेकिन कहीं पता नहीं चला।परिजन ने मौखिक रूप से पलासी थाना को भी सूचना दी।इस बीच बीते मध्य रात को कुछ लोगों ने फोन करके भाई के बेहोशी की हालत में मिलने की जानकारी दी जिसके बाद बुधवार की सुबह अस्पताल पहुंचकर सबों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार की देर रात साह हदीश अररिया वर्मा सेल पेट्रोल पम्प वन इंडिया मॉल के समीप डिवाइडर के समीप बेहोशी की हालत में पड़ा था।जिसे स्थानीय लोगों ने देख उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया।सबरी खातून ने बताया कि उनके भाई के शरीर पर चोट के कई निशान हैं।साथ ही उनके भाई का सीएनजी से चलने वाला ऑटो,मोबाइल फोन,जैकेट सहित पांच हजार रूपये गायब हैं।सबरी खातून ने मामले को लेकर थाने में आवदेन देने की बात करते हुए ऑटो बरामदगी की गुहार लगाई है।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा
[ad_2]
Source link