[ad_1]

उधमपुर, 16 जनवरी (हि.स.)। उधमपुर जिला पुलिस ने 18 गोवंश को बचाया और गोवंश तस्करी के लिए इस्तेमाल किए गए 1 वाहन को जब्त किया है जबकि इस संबंध में पुलिस ने 1 तस्कर को गिरफ्तार किया गया जबकि एक तस्कर भागने में सफल रहा।
पुलिस स्टेशन मजालता की टीम ने गोवंश तस्करी की कोशिशों को विफल कर दिया, जिसमें 14 गोवंश को बचाया गया और 01 टैंकर नंबर जेके03एफ-5957 को बट्टल नाकापॉइंट से जब्त किया गया। पुलिस ने इस संबंध में 1 तस्कर मेहराज उद दीन पुत्र बलबीर अहमद रेशी निवासी पालपुरए पंपोरए पुलवामा को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में पुलिस स्टेशन मजालता में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।
गोवंश तस्करी का एक और मामला, जिसमें थाना रामनगर की पुलिस टीम द्वारा थाना प्रभारी रामनगर इंस्पेक्टर सोहन सिंह के नेतृत्व में गोवंश तस्कर के चंगुल से 4 गोवंशों को बचाया गया जबकि तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने इस संबंध में पुलिस स्टेशन रामनगर में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान