[ad_1]


हुगली, 08 फरवरी (हि.स.)। गत 18 जनवरी को रिषड़ा के गोसाई बागान इलाके में हुए शूटआउट के मामले में पुलिस मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार शाम रिषड़ा थाने में एक प्रेस कांफ्रेंस कर चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के नवागत डीसीपी (श्रीरामपुर) अर्णब विश्वास ने बताया कि इलाका दखल करने को लेकर आपसी शत्रुता के कारण रिषड़ा में शूट आउट की घटना घटी थी। मुख्य आरोपित प्रद्युमन शा (32) उर्फ प्रद्युम को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया। प्रद्युम के खिलाफ एक अन्य अपराध के मामले में भी वारंट लंबित था।
मामले के अन्य तीन आरोपितों जय कुमार राम (27) रोहित साव (29) और सूरज कुमार साव (30) को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। प्रद्युम भी रिषड़ा का ही निवासी है।
डीसीपी ने बताया कि पुलिस आरोपित को 13 दिन की रिमांड में लेकर मामले की जांच में जुटी है। अपराध में शामिल हथियार अभी तक बरामद नहीं किए गए हैं।
दरअसल, गत 18 जनवरी की शाम रिषड़ा के गोसाई बागान इलाके में दीपक जायसवाल नामक युवक पर नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली थी। घटना में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस को हमलावरों की तालाश थी। मामले की गहनता से जांच करते हुए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाला और हमलावरों तक पहुंची। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा