Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिरसा, 28 फरवरी (हि.स.)। सीआईए सिरसा ने प्रीत सागर कॉलोनी में खड़े युवक को दबोच कर उसके पास से दो पिस्तौल व 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी युवक के खिलाफ बुधवार को शहर थाना सिरसा में एफआईआर दर्ज की गई।
जानकारी के अनुसार, सीआईए सिरसा पुलिस मंगलवार रात 11 बजे बेगू रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को प्रीत सागर कॉलोनी की गली नंबर तीन में एक युवक खड़ा दिखाई दिया। सीआईए ने शक के आधार पर युवक को दबोच कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर, 32 बोर का पिस्तौल व 8 जिंदा कारतूस तथा मैगजीन मिली। पूछताछ करने पर युवक की पहचान रमेश कुमार उर्फ मेशी पुत्र पवन कुमार निवासी इंद्रा विकास कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई। पवन ने पुलिस को बताया कि वो ये दोनों पिस्तौल व कारतूस, गुरसेवक सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी फकिरावाली थेड़ी जिला सिरसा से 50 हजार रुपए में खरीदकर लाया था। सीआईए पुलिस का कहना है कि आरोपी पवन कुमार रात को किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/सुमन/संजीव