[ad_1]

पन्ना, 27 जनवरी (हि.स.)। जिले में लगातार वन्यजीव के शिकार के मामले सामने आ रहे है, लेकिन शनिवार को पन्ना में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया जहां शिकारी खुद ही शिकार हो गया।
बतादें की उत्तर वन मंडल की विश्रमगंज क्षेत्र में एक 55 वर्षीय सख्श परशु गोंड पुत्र बलदेव गोंड जिसने वन्यजीव का शिकार करने के लिए 11 हजार केवी का करंट बिछाया जिसमें एक नील गाय फंस गई और उसकी मौत हो गई जिसके बाद जब उक्त व्यक्ति नीलगाय को निकालने के लिए करंट का तार निकाल रहा था तो अचानक 11 हजार केवी का तार उसके ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी लगने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जब उपरोक्त मामले में एसडीओ विश्रामगंज दिनेश सिंह गौर से चर्चा की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि उक्त शिकारी द्वारा ही उक्त करंट का तार फैलाया गया था और मृतक शिकारी के हांथ में भी करंट का तार पाया गया है जिससे स्पष्ट है कि उसी के द्वारा उक्त करंट का तार फैलाया गया था।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुरेश पाण्डेय/रोहित