[ad_1]

पश्चिम चंपारण(बगहा), 10मार्च(हि.स.)। वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में तैनात महिला वनकर्मी रितु कुमारी के घर में छेड़खानी की नीयत से घुसने के आरोप के मामले में वाल्मीकिनगर गर पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार महिला वनकर्मी और उसके पति श्रवण कुमार तथा दो अन्य वनकर्मी के द्वारा आरोपी अभिषेक कुमार डाटा एंट्री ऑपरेटर वाल्मीकि नगर रेंज के साथ मारपीट करने और बुरी तरह जख्मी कर देने का मामला संज्ञान में आते ही वाल्मीकि नगर पुलिस ने कोतरांहा वन परिसर घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी अभिषेक और महिला वनकर्मी के साथ उसके पति श्रवण कुमार को हिरासत में ले ली है ।
जख्मी अभिषेक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया।इस सन्दर्भ में पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद राय ने बताया कि महिला वनरक्षी के मुताबिक आरोपी अभिषेक उसके घर में छेड़खानी के नियत से घुसा था। जिसके साथ हाथापाई मारपीट हुई।वहीं इस बाबत जख्मी अभिषेक के मुताबिक वनकर्मी रितु कुमारी ने उसे दवा लाने के लिए कहा था।जब वह दवा लेकर पहुंचा,तब साजिश के तहत उसके साथ उसके पति और अन्य वनकर्मी दो सहयोगियों के द्वारा मारपीट की गई।और बुरी तरह से जख्मी कर दिया ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस दोनों तरफ से आवेदन के आलोक में प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद नाथ तिवारी